UJJAIN LAND CONTROVERSY : शेयर मार्केट की भाषा में इसे ‘इनसाइडर ट्रेडिंग’ कहते हैं – कांग्रेस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UJJAIN LAND CONTROVERSY : In stock market parlance, this is called ‘insider trading’ – Congress

रायपुर डेस्क। मध्य प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तूफान खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर जमीन खरीद और सरकारी फैसलों को लेकर कई सवाल उठाए हैं।

पटवारी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके परिवार ने जमीन खरीदी और उन इलाकों में निवेश किया जहां बाद में विकास परियोजनाएं आईं। उन्होंने सरकार से इन परियोजनाओं की पूरी टाइमलाइन सार्वजनिक करने, न्यायिक जांच कराने और 2023 के बाद परिवार द्वारा खरीदी गई जमीन का पूरा ब्योरा जारी करने की मांग की।

VB-G RAM G SCHEME: 1 जुलाई से लागू होगी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा उत्साह! 

इतना ही नहीं, कांग्रेस ने उज्जैन में करीब 500 करोड़ रुपये की जमीन एक ट्रस्ट को मात्र 1 रुपये में देने का आरोप भी लगाया। पटवारी का दावा है कि इस ट्रस्ट से मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार जुड़े हुए हैं।

CG HIGH COURT: कोर्ट ने मातृत्व अधिकारों पर सुनाया ऐतिहासिक फैसला! 

इन आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए सभी दावों को पूरी तरह निराधार बताया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की जमीन का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक है और इसमें कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा ओबीसी समाज के मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाती रही है।

अब इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और दोनों दल आमने-सामने हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related