युवक ने बचपन के प्यार से की गंदी हरकत:अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास; इंजीनियरिंग का छात्र गिरफ्तार

Date:

दुर्ग पुलिस ने एक इंजीनियरिंग के छात्र को युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवती की शिकायत पर जामुल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 और 384 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 8 फरवरी को डीसीए की पढ़ाई कर रही 18 वर्षीय छात्रा ने उसके साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि हर्ष सिंह (21) नाम का लड़का उसका पुराना परिचित है और 12वीं तक उसके साथ पढ़ा है। वह उससे मिलने आया था।

उसने छात्रा को बाइक पर बिठाया और अपने साथ दुर्ग स्टेशन ले गया। वहां से उन्होंने ट्रेन पकड़ी और रायपुर में कुछ घंटे बिताने के बाद फिर से बिलासपुर चले गए। दोनों रात में वहीं होटल में रुके। आरोप है कि वहां हर्ष ने युवती के साथ छोड़छाड़ करते हुए जोर जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद युवती ने घटना की जानकारी फोन पर अपने परिजनों को दी। इसके बाद लड़का और लड़की के पैरेंट्स ने फोन करके दोनों दुर्ग बुलाया। जैसे ही लड़की दुर्ग लौटी वह सीधे जामुल थाने पहुंची और हर्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

बचपन के प्यार की गलती को लेकर बनाया दबाव

पुलिस के मुताबिक हर्ष और शिकायत करने वाली युवती दोनों 12वीं तक एक साथ पढ़े हैं। बचपन में उन्हें एक दूसरे प्यार हो गया था। उस समय की गलती का हर्ष ने नाजायज फायदा उठाया था। उसने युवती के साथ कुछ अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। उन्हीं को वायरल करने की धमकी देकर उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद दबाव बनाकर उसे बिलासपुर ले गया और उसके साथ गलत करना चाहता था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related