योगी कैबिनेट की बैठक खत्म, 5 दिसंबर से शुरु होगा विधानमंडल का शीतकालीन सत्र, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार यानी आज आयोजि कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है. कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर की मुहर लगी. बैठक में संभल में स्टेडियम बनाने को लेकर प्रस्ताव पास हुआ. इसके अलावा पुराने महलों को हेरिटेज होटल बनाने में सरकार सहयोग करने का फैसला किया है.

कैबिनेट बैठक में नई पर्यटन नीति को मंजूरी मिल गई है. कैब‍िनेट बैठक में राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरु करने का भी निर्णय ल‍िया गया. शीतकालीन तीन द‍िन का होगा. इस दौरान अनुपूरक बजट भी पेश होगा.कैबिनेट बैठक में महलों, पुरानी हवेलियों को हेरिटेज होटल के तौर पर विकसित करने का प्राविधान किया गया है. गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी पर्यटन नीति में व्यवस्था की गई है. गांवों के इच्छुक लोग अपने मकानों को होटल, लाज के तौर पर विकसित कर सकेंगे.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related