YES BANK SHARE PRICE : RBI की मंजूरी के बाद यस बैंक का शेयर क्यों भागा…?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

YES BANK SHARE PRICE: Why did Yes Bank shares fall after RBI approval…?


मुंबई।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन
यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। सोमवार को बाजार खुलते ही यह स्टॉक 5% से ज्यादा उछलकर 20.33 रुपये पर ओपन हुआ। बीते शुक्रवार को यह 19.29 रुपये पर बंद हुआ था। खबर के असर से बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 6,180 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

जापानी बैंक SMBC खरीदेगा 24.99% हिस्सेदारी

शनिवार को बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज में जानकारी दी कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जापान के सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) को यस बैंक में 24.99% तक हिस्सेदारी अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। यह SMBC की अब तक की सबसे बड़ी हिस्सेदारी खरीद होगी।

रेग्युलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, यह अप्रूवल 22 अगस्त से एक साल तक वैध होगा। हालांकि RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस डील के बाद भी SMBC को यस बैंक का प्रमोटर नहीं माना जाएगा।

किससे खरीदी जाएगी हिस्सेदारी?

रिपोर्ट्स के अनुसार, SMBC SBI से 13.19% की हिस्सेदारी खरीदेगा, साथ ही अन्य सात बैंकों से भी शेयर खरीदे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं 

• एक्सिस बैंक

• बंधन बैंक

• फेडरल बैंक

• एचडीएफसी बैंक

• आईसीआईसीआई बैंक

• आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

• कोटक महिंद्रा बैंक

SMBC और SMFG की ताकत

SMBC जापान के सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप (SMFG) की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है। यह जापान का दूसरा सबसे बड़ा बैंकिंग समूह है, जो करीब 2 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति का प्रबंधन करता है। पहले इसने यस बैंक में 20% हिस्सेदारी खरीदने की दिलचस्पी दिखाई थी, बाद में इसे 4.9% और बढ़ाने का ऐलान किया गया था।

निवेशकों का भरोसा और 52-वीक हाई-लो

• यस बैंक का 52-सप्ताह का हाई: 24.53 रुपये

• 52-सप्ताह का लो: 16.02 रुपये

SMBC के निवेश की खबर के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और आने वाले दिनों में यस बैंक के शेयर में और तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related