CG GANGRAPE CASE : प्रेमी ने दोस्तों से कराया नाबालिग प्रेमिका का गैंगरेप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG GANGRAPE CASE : Boyfriend got his minor girlfriend gangraped by his friends

सरगुजा। CG GANGRAPE CASE जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG GANGRAPE CASE प्रेमी से मिलने गई किशोरी बनी दरिंदगी का शिकार

जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने प्रेमी से मिलने गई थी। इसी दौरान उसके प्रेमी के दो दोस्त सुरेंद्र सिंह और यशवंत सिंह वहां पहुंचे और डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

डर और धमकी के साए में चुप रही पीड़िता

आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी, जिससे किशोरी डर गई। लगातार तीन-चार दिनों तक आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

CG GANGRAPE CASE परिजनों ने की शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

आखिरकार, हिम्मत जुटाकर किशोरी ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजनों ने दरिमा थाना में शिकायत दर्ज कराई।

CG GANGRAPE CASE पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related