KORBA DEER RESCUE : अस्पताल में घुसा जंगली बारहसिंघा, वीडियो वायरल …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KORBA DEER RESCUE : Wild deer entered the hospital, video went viral…

कोरबा। KORBA DEER RESCUE  कोरबा जिले के एनटीपीसी चिकित्सालय परिसर में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बारहसिंघा (हिरण प्रजाति) जंगल से भटककर अस्पताल में घुस गया। आवारा कुत्तों के हमले से घबराया यह जंगली जानवर उछलता-कूदता अस्पताल परिसर में दौड़ने लगा, जिससे मरीजों और स्टाफ में हड़कंप मच गया।

KORBA DEER RESCUE  कुत्तों के डर से अस्पताल में दौड़ा हिरण

जानकारी के मुताबिक, यह बारहसिंघा जंगल से भटककर एनटीपीसी के आवासीय क्षेत्र में आ गया, जहां आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और दौड़ाने लगे। अपनी जान बचाने के लिए हिरण तेजी से भागा और सीधे अस्पताल के अंदर जा घुसा। अचानक वन्यजीव को अस्पताल में देखकर लोग घबरा गए और वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

KORBA DEER RESCUE  वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद हिरण को पकड़ने में सफलता हासिल की। वन अधिकारियों ने बताया कि हिरण को पूरी तरह से सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

KORBA DEER RESCUE  रिहायशी इलाकों में बढ़ रही वन्यजीवों की आमद

कोरबा जिले में जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में भटकने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे पहले कनकी गांव में भी एक हिरण घायल अवस्था में मिला था। वन विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों के घटते दायरे और भोजन-पानी की कमी के कारण वन्यजीव अब शहरी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं।

KORBA DEER RESCUE  वन विभाग की अपील

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई वन्यजीव आबादी क्षेत्र में आ जाए, तो उसे परेशान न करें और तुरंत वन विभाग को सूचित करें ताकि उसे सुरक्षित बचाया जा सके।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related