CG FARMER SUICIDE ATTEMPT BREAKING : तहसीलदार और पटवारी पर प्रताड़ना का आरोप, किसान ने कलेक्टरेट में आत्महत्या की कोशिश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG FARMER SUICIDE ATTEMPT BREAKING : Tehsildar and Patwari accused of harassment, farmer attempted suicide in Collectorate

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 मार्च। CG FARMER SUICIDE ATTEMPT BREAKING तहसीलदार और पटवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक किसान ने कलेक्टर कार्यालय में आत्महत्या की कोशिश की। खुरसुला गांव निवासी किसान अग्रेश्वर पटेल पेट्रोल की बोतल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे रोक लिया और पेट्रोल जब्त कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

CG FARMER SUICIDE ATTEMPT BREAKING किसान अग्रेश्वर पटेल का आरोप है कि दबंगों ने पूरे गांव में कब्जा कर लिया है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इसके उलट, तहसीलदार कमलेश सिदार ने उसका घर बुलडोजर से ध्वस्त करवा दिया, खेत में लगे बोर को उखड़वा दिया और उसकी जमीन तक जाने का रास्ता भी बंद कर दिया। किसान ने बताया कि उसने कई बार कलेक्टर से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने से वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया।

पुलिस ने किसान को रोका

CG FARMER SUICIDE ATTEMPT BREAKING कलेक्ट्रेट परिसर में आत्महत्या की कोशिश की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत किसान को रोका और पूछताछ की। इसके बाद किसान के पास से पेट्रोल की बोतल जब्त कर ली गई। फिलहाल, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related