NYAY YATRA UPDATE : महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस का प्रदर्शन, न्याय यात्रा स्थगित ! 21 अप्रैल को सीएम हाउस का घेराव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NYAY YATRA UPDATE : Congress’s protest on women’s safety and law and order, Nyay Yatra postponed! CM House to be cordoned off on 21 April

रायपुर, 16 अप्रैल 2025। NYAY YATRA UPDATE  छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं-बच्चियों पर अत्याचार के खिलाफ प्रस्तावित कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी पार्टी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने दी। उन्होंने बताया कि 18 से 20 अप्रैल तक चलने वाली यात्रा अब नहीं निकाली जाएगी, लेकिन 21 अप्रैल को रायपुर में होने वाला प्रदर्शन पूर्ववत रहेगा।

NYAY YATRA UPDATE  गैदू ने बताया कि कांग्रेस 21 अप्रैल को रायपुर के आजाद चौक से राजीव चौक तक मार्च निकालेगी और फिर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। यह प्रदर्शन प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन की निष्क्रियता और लगातार बढ़ते अपराधों के विरोध में किया जाएगा।

प्रस्तावित न्याय यात्रा का रूट (जो अब स्थगित है) –

18 अप्रैल: दुर्ग से नेहरू नगर भिलाई होते हुए खुर्सीपार तक (13.4 किमी)

19 अप्रैल: खुर्सीपार से चरोदा, कुम्हारी तक (13.7 किमी)

20 अप्रैल: कुम्हारी से टाटीबंध, आजाद चौक रायपुर (11.2 किमी)

21 अप्रैल: आजाद चौक से राजीव चौक तक मार्च और मुख्यमंत्री निवास का घेराव

कांग्रेस के आरोप –

NYAY YATRA UPDATE  कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं और मासूम बच्चियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार इन घटनाओं को रोकने में विफल रही है। न्याय यात्रा का उद्देश्य जनता को जागरूक करना और सरकार को जवाबदेह ठहराना था।

NYAY YATRA UPDATE  अब पार्टी ने तय किया है कि वह 21 अप्रैल को रायपुर में शक्ति प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related