CHHATTISGARH WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान, 1-2 अप्रैल को मिल सकती है राहत

Date:

CHHATTISGARH WEATHER UPDATE : People are troubled by the increasing heat in Chhattisgarh, relief may be available on 1-2 April

रायपुर। CHHATTISGARH WEATHER UPDATE  छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। प्रदेश में तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे लू जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य के मध्य हिस्सों में गर्म दिन की चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

हालांकि, राहत की खबर यह है कि 1 और 2 अप्रैल को मौसम में बदलाव हो सकता है। इन दिनों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

शनिवार को कैसा रहा तापमान?

CHHATTISGARH WEATHER UPDATE  शनिवार को छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक तापमान रायपुर में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 4.7 डिग्री ज्यादा था। रविवार को भी रायपुर में तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

बिलासपुर में भी गर्मी का असर दिखा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 21.6 डिग्री था।

CHHATTISGARH WEATHER UPDATE  जगदलपुर में शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था, हालांकि शनिवार को इसमें गिरावट आई और यह 38.2 डिग्री दर्ज किया गया।

दुर्ग और राजनांदगांव में भी शनिवार को तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया। दुर्ग में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, जबकि राजनांदगांव में 38.9 डिग्री दर्ज किया गया।

सरगुजा संभाग में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री था, जो शनिवार को घटकर 34.8 डिग्री हो गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम था।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

CHHATTISGARH WEATHER UPDATE  मौसम विभाग ने लोगों को अधिक गर्मी के समय घर से बाहर न निकलने और लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने और हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी है। 1 और 2 अप्रैल को संभावित बारिश से तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related