CG SANSKRITI PARISHAD CONTROVERSY : संस्कृति परिषद की अध्यक्ष नियुक्ति पर उठे सवाल, नियमों के उल्लंघन की आशंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SANSKRITI PARISHAD CONTROVERSY : Questions raised on the appointment of the president of the culture council, possibility of violation of rules

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में शशांक शर्मा को संस्कृति परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर नियमों के उल्लंघन का मुद्दा सामने आया है। दरअसल, अधिसूचना के अनुसार संस्कृति परिषद के पदेन अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री होते हैं, और संस्कृति मंत्री पदेन उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। ऐसे में बिना अधिसूचना में बदलाव किए किसी अन्य व्यक्ति की अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति नियमों के विपरीत मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, यदि शशांक शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त करना है तो पहले परिषद का पुनर्गठन कर मुख्यमंत्री को अध्यक्ष पद से हटाकर नई अधिसूचना जारी करनी होगी। फिलहाल परिषद की संरचना के मुताबिक इसमें कुल 9 सदस्य होने हैं, जिन्हें प्रतिष्ठित विद्वजनों में से मनोनीत किया जाना है।

इसके अलावा परिषद के अंतर्गत आने वाली प्रमुख संस्थाओं में तीन अकादमियों — साहित्य अकादमी, आदिवासी लोककला अकादमी और कला अकादमी शामिल हैं, जिनमें अब तक अध्यक्ष या निदेशक की नियुक्ति नहीं की गई है। साथ ही बख़्शी पीठ और श्रीकांत वर्मा पीठ जैसी संस्थाओं को भी परिषद के अंतर्गत रखा गया है।

विशेषज्ञों की राय है कि पहले परिषद का विधिवत गठन कर सदस्यों की नियुक्ति की जानी चाहिए, इसके बाद ही अकादमियों और पीठों में पदस्थापना होनी चाहिए। फिलहाल यह नियुक्ति एक प्रशासनिक चूक मानी जा रही है, जिसे सुधारे जाने की आवश्यकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related