CG BHUPESH BAGHEL VIDEO : ED नोटिस पर भूपेश बघेल का बयान – “जिस दिन नोटिस मिलेगा, चैतन्य हाजिर होंगे”

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BHUPESH BAGHEL VIDEO : Bhupesh Baghel’s statement on ED notice – “The day he receives the notice, Chaitanya will appear”

रायपुर, 15 मार्च 2025। CG BHUPESH BAGHEL VIDEO प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संभावित कार्रवाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “अब तक ED का कोई नोटिस हम तक नहीं आया है, लेकिन जिस दिन भी नोटिस मिलेगा, चैतन्य अवश्य हाजिर हो जाएगा।”

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले को लेकर ED की छापेमारी के बाद चैतन्य बघेल को समन जारी किया गया था। ED ने उन्हें 15 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन भूपेश बघेल का कहना है कि नोटिस न मिलने की वजह से पेशी का सवाल ही नहीं उठता।

CG BHUPESH BAGHEL VIDEO “ED का काम सिर्फ माहौल बनाना है” – भूपेश बघेल

भूपेश बघेल ने इस कार्रवाई को “मीडिया हाइप और बीजेपी का षड्यंत्र” करार दिया। उन्होंने कहा “ED का काम सिर्फ माहौल बनाना है। नोट गिनने की मशीन लाना और मीडिया में इसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना, यही इनका तरीका है। अगर हमें नोटिस मिलेगा, तो हम जरूर जाएंगे।”

10 मार्च को ED ने भिलाई स्थित बघेल परिवार के घर पर छापा मारा था। यह छापेमारी करीब 10 घंटे तक चली, जिसमें 32-33 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज जब्त किए गए।

CG BHUPESH BAGHEL VIDEO “हमारा पैसा घोषित संपत्ति, स्त्रीधन को मुद्दा बनाया जा रहा”

भूपेश बघेल ने कहा कि उनका संयुक्त परिवार 140 एकड़ में खेती करता है और उनकी पत्नी, बेटे, बहू और बेटियों से मिले 33 लाख रुपये पूरी तरह घोषित संपत्ति हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा – “ED इसे बहुत बड़ी रकम बताकर ड्रामा कर रही है।”

CG BHUPESH BAGHEL VIDEO राजनीतिक हलकों में हलचल तेज

ED की कार्रवाई और भूपेश बघेल के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि चैतन्य बघेल को ED से आधिकारिक नोटिस कब मिलता है और वे जांच में कब शामिल होते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...