BHAWNA BOHRA BEST MLA 2024-25 : पंडरिया विधायक भावना बोहरा बनीं वर्ष की उत्कृष्ट विधायक

Date:

BHAWNA BOHRA BEST MLA 2024-25 : Pandaria MLA Bhavna Bohra became the best MLA of the year

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा की। पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 की उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान विधानसभा में सक्रिय सहभागिता, जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाने और संसदीय प्रक्रियाओं में उनकी प्रभावी भागीदारी के लिए दिया गया।

भावना बोहरा ने सदन में रखे जनहित मुद्दे

भावना बोहरा ने बजट सत्र, मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र के दौरान महिला, युवा, शिक्षा, उद्योग एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पंडरिया विधानसभा सहित छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, योजनाओं और जनता की समस्याओं को सदन के माध्यम से सरकार के सामने रखा।

इस मौके पर विधायक भावना बोहरा ने कहा, “यह सम्मान पंडरिया विधानसभा की जनता के विश्वास, सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम है। मैं इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित करती हूं। सदन में प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को उठाने का अवसर मिला, जिसके लिए मैं माननीय विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और सदन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करती हूं। यह सम्मान मेरे लिए गर्व का विषय है, लेकिन साथ ही यह मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है कि मैं निरंतर जनता की आवाज बनकर काम करूं।”

कैसे होता है उत्कृष्ट विधायक का चयन?

उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा सचिव, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की एक समिति होती है। इस समिति द्वारा पक्ष-विपक्ष से एक-एक विधायक को चुना जाता है। चयन के लिए विधायकों की संसदीय कार्यों में सक्रियता, सदन में भागीदारी, आचरण और विधायी परंपराओं के पालन को आधार बनाया जाता है।

भावना बोहरा ने भरोसा दिलाया कि वे आने वाले समय में भी पंडरिया विधानसभा और प्रदेश से जुड़े जनहित के मुद्दों को पूरी तत्परता से सदन में उठाती रहेंगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEET UG 2026 EXAM DATE :नई तारीख का हुआ ऐलान! 

NEET UG 2026 Exam Date: New Date Announced! NEET UG...

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग! 

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: Petrol and Diesel Prices Skyrocket! PETROL-DIESEL PRICE...

RAIPUR RED ROOM PARTY: रेड रूम टेक्नो पार्टी’ हुई कैंसल! 

RAIPUR RED ROOM PARTY: 'Red Room Techno Party' Cancelled!   RAIPUR...

CG LOVE ZIHAD: पंचर वाले संग भागी हिंदू युवती!

CG Love Jihad: Young Woman Elopes with Puncture Repairman! CG...