महिला ने खुद को लगाई आग, जिंदा जलकर मौत, बहू बेटे से विवाद भी होता था

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर-चांपा: ग्राम सरहर में बुजुर्ग महिला ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। बुरी तरह से जल गई महिला की मौत हो गई है। जांच अधिकारी लक्ष्मीनारायण कंवर ने बताया कि कमला बाई रविवार सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए गई हुई थी। घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की है। महिला का नाम कमला बाई चंद्रा (65 वर्ष) है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

महिला 7 बजे घर लौटी और अपने कमरे में चली गई। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पहले तो घरवालों ने सोचा कि वो घर लौटकर फिर से सो गई है, लेकिन थोड़ी देर बाद छोटी बहू ने कमरे से धुआं निकलता देखा। इसके बाद बहू ने अपने पति को फोन पर घटना की जानकारी दी। साथ ही ससुर दामोदर चंद्रा को भी आग लगने की बात बताई। बड़े बेटे पुष्कर चंद्रा (45 वर्ष) का मकान थोड़ी दूर पर ही था। जिस समय घटना हुई, उस समय छोटा बेटा घर से 200 मीटर दूर अपनी छड़-सीमेंट के दुकान गया हुआ था, वहीं बहू घर का काम कर रही थी। बच्चे खेल रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बहू ने बाहर पड़ोसियों को भी आवाज लगाई। इसके बाद लोगों ने जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कमला बाई चंद्रा की जलकर मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी और अक्सर बहकी-बहकी बातें करती थी। बताया गया है कि महिला अपने पति दामोदर चंद्रा, छोटे बेटे राजकुमार चंद्रा (40 वर्ष) और अपनी छोटी बहू के साथ रहती थी। परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पता चला है कि महिला का अपने बेटे-बहू से अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने कहा कि महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related