क्या IPL 2022 पर आएगी अड़चन ? इस टीम का सदस्य निकला कोरोना पॉजिटिव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IPL 2022 : आईपीएल के 15वें पर फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स (DC) के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डीसी मेडिकल टीम इस समय उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। देश में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ दो महीने लंबे आईपीएल पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है।

बता दें कि पिछले साल भी खिलाड़ियों और टीम के सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मैच रद्द कर दिया गया था और सीरीज को दो हिस्सों में कराया गया था।

हालांकि, अब तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि कोई खिलाड़ी या अन्य सपोर्ट स्टाफ फरहार्ट के संपर्क में आया है या नहीं। दिल्ली ने अपना पिछला आईपीएल मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ था, जिसे उन्होंने 44 रनों से जीता था।ऐसे में संभव है कि फरहार्ट ने एक से दूसरी जगह जाते समय करते समय कोरोना से संक्रमित हो गए हों। हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related