अगले 5 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव…छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के 40 पार्षद प्रत्याशियों को घोषित किया अपात्र

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर । नगर पालिका आम निर्वाचन 2019 -20 में पार्षद पद के लिए मैदान में उतरे 40 उम्मीदवार अब आगामी 5 वर्षों तक पार्षद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत न करने के कारण इन पार्षद अभ्यर्थियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि इन सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करने पर्याप्त समय दिया गया था। उन्होंने बताया कि आयोग ने इन सभी पार्षद उम्मीदवारों को इस सम्बन्ध में नोटिस भी जारी किया था। लगातार पत्राचार के बाद जब इनकी ओर से कोई उत्तर नहीं आया तब आयोग ने यह कार्रवाई की है।
आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिक निगम दुर्ग के 6 उम्मीदवार वार्ड क्रमांक 5 से ज्योति आनंद राजपूत ,वार्ड 8से आसिफ अली, वार्ड 10 से सुष्मिता साहू वार्ड19 से धर्मराज 36 से संतोष सागर और वार्ड 59 से राजेश्वरी जांगड़े आगामी 5 वर्षों तक पार्षद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसी प्रकार नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड 13 से नरबदा पटेल,वार्ड 52 से बनवारी लाल केंवट,वार्ड 67 से सूरज सोनवानी और अंजू मिश्रा तथा नगर पालिक निगम अंबिकापुर के वार्ड 40से शमा परवीन को आगामी 5 वर्षों तक पार्षद चुनाव लड़ने के लिए अपात्र घोषित किया गया है ।नगर पालिकाओं की अगर बात करें तो नगर पालिका परिषद् अहिवारा के वार्ड 10 से संजय सिंह, नगर पालिका परिषद् चांपा से वार्ड 20 की प्रत्याशी रजनी सिंह और नगर पालिका परिषद् महासमुंद के वार्ड 6 के प्रत्याशी संजय पटेल आगामी 5 वर्षों तक पार्षद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसी प्रकार नगरपंचायत बोदरी ,जिला बिलासपुर में बी।पी। विष्वकर्मा वार्ड-11 , दिलीप वाधवानी,वार्ड 14 और पिंकी वाधवानी वार्ड -15 पर निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत न करने के कारण आगामी 5 वर्षों तक पार्षद चुनाव लड़ने के लिए अपात्र हैं।
जांजगीर चाम्पा जिले के नगर पंचायत सारागांव के वार्ड -05 से संतोष कुमार राठौर, वार्ड -08 से जीतू आदित्य,वार्ड -09 के राघोबाई सूर्यवंशी और डुमन लाल,वार्ड -11 से घेाघड़नाथ सूर्यवंशी , वार्ड -13 से प्रेम शंकर राठौर, रामकुमार नगेशिया और पुरुषोत्तम सिंह राठौर, वार्ड -14 रामकुंवर धनेश राठौर और वार्ड -15 सोहन कुमार करियारे ; नगर पंचायत राहौद से रामकुमार यादव- वार्ड – 15;नगरपंचायत शिवरीनारायण अंजूबाई केशरवानी वार्ड -8,राजेश कुमार मरकाम वार्ड -09 दुर्गा सनत यादव वार्ड -11 बरसाती कैवत्र्य वार्ड -12और नगीना बी वार्ड -15 ; नगर पंचायत खरौद से राजेन्द्र कुमार आदित्य वार्ड-6, मनोज बाई आदित्य वार्ड-12 और लक्ष्मी बाई वार्ड -14 को पार्षद पद पर चुनाव लड़ने हेतु निरर्ह घोषित किया गया है। इसके अलावा कोरिया जिले की नगर पंचायत, झगराखांड से सुनीता जांगड़े वार्ड -14,नगर पंचायत खोंगापानी से गुलजारीलाल नंदा वार्ड -9 , कबीरधाम जिले की नगरपंचायत पिपरिया से अकबर खान वार्ड -12 और जशपुर जिले की नगर पंचायत बगीचा से श्रीमती प्रियंका यादव आगामी 5 वर्षों तक पार्षद पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकेंगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH: मिठाई से ज्यादा शराब की बिक्री! 

CHHATTISGARH: More liquor sold than sweets!     CHHATTISGARH:  छत्तीसगढ़ में धनतेरस...

ISRAEL GOVERNMENT: सत्ता परिवर्तन की आहट हुई तेज

ISRAEL GOVERNMENT: Signs of a potential change in power...