6 माह की बच्ची का हुआ अपहरण…बच्ची को अकेली छोड़ खाना खाने में लगे थे परिवार वाले

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कवर्धा. पांडातराई थाना के ग्राम खरहट्टा में शुक्रवार देर रात 6 माह की बच्ची का अपहरण करने का मामला सामने आया है। यह आरोप बच्ची के माता-पिता ने लगाया है। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। लेकिन 14 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्ची का कही पता नहीं चला है। पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।

दरअसल, बच्ची की मां और पिता फूलचंद चंद्राकर अपने परिवार वाले के शाम को खाना खा रहे थे। उस वक्त 6 माह की बच्ची नीलम चंद्राकर एक कमरे में अकेली थी। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची का अपहरण कर कही ले गया। बच्ची कमरे में नहीं मिली तो परिजनों ने आस-पास पता किए। जिसके बाद मासूम की कोई सुराग नहीं मिलने से गांव में बच्ची अपहरण होने की सूचना फैल गई।

परिजनों ने घटना की जानकारी पांडातराई थाना को दी. पुलिस गांव पहुंचकर लोगों से मासूम की जानकारी जुटा रही है, लेकिन 14 घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस को अभी तक कोई मासूम नीलम की कोई सुराग नहीं मिल पाई है, जिससे परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पांडातराई थाना प्रभारी सुशील मालिक का कहना है 6 माह की मासूम नीलम चंद्रकार देर रात घर से गायब होने की सूचना मिली है। गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ग्राम खरहट्टा पहुंचकर लोगों से जानकारी ले रही है। उम्मीद है बच्ची बहुत जल्द मिल जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ISRAEL GOVERNMENT: सत्ता परिवर्तन की आहट हुई तेज

ISRAEL GOVERNMENT: Signs of a potential change in power...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : भाजपा नेता के बेटे से ठगी

भाजपा के एक प्रमुख पदाधिकारी का बेटा ठगी शिकार...