जंगली बरहा (सूअर) ने महिला को किया घायल, मामला रजनकट्टा गांव का

Date:

गरियाबंद। गरियाबंद ज़िला के पांडुका थानांतर्गत ग्राम रजनकट्टा में आज सुबह जंगली बरहा(सूअर) ने एक महिला पर तब हमला कर दिया जब वह अपने घर में नहाने जा रही थी। जंगली बरहा (सूअर) के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए ज़िला अस्पताल गरियाबंद भेजा गया है।मिली जानकारी के अनुसार रजनकट्टा निवासी 50 वर्षीय मोंगरा निषाद आज सुबह अपने घर पर नहाने जा रही थी तभी बाड़ी में जंगली बरहा ने उस पर हमला बोल दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर घर के अन्य परिजन पहुंचे और जंगली बरहा को खदेड़ा। जंगली बरहा के हमले से महिला के दाहिने पैर के जांघ, बाए हाथ और सर पर गंभीर चोटे आई है। फिरहाल घायल महिला का उपचार ज़िला अस्पताल में चल रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASSAM BJP CONFLICT : सोनोवाल का बगावती खत!

ASSAM BJP CONFLICT : Sonowal's rebellious letter! नई दिल्ली। असम...

CHHATTISGARH : 1 अप्रैल से गंदगी महंगी!

CHHATTISGARH : Dirt will become expensive from April 1! रायपुर।...

CHHATTISGARH : ACB ट्रैप में फंसे CMO और लेखापाल

CHHATTISGARH : CMO and accountant trapped in ACB trap रायपुर।...

SUPREME COURT : मेट्रो रुकी… SC भड़का!

SUPREME COURT : Metro stopped… SC enraged! नई दिल्ली। कोलकाता...