West Bengal Election : BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, हमारी सरकार आई तो ‘योगी-स्टाइल’ में किया जाएगा न्याय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

West Bengal Election: BJP leader Suvendu Adhikari stated, “If our government comes to power, justice will be delivered in ‘Yogi-style’.

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तारीखों के एलान के बाद सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। राज्य की राजनीति में एक बार फिर तीखी बयानबाजी के कारण विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के एक बयान ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो रेप के आरोपियों को कोर्ट नहीं भेजा जाएगा, बल्कि सख्त और तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 क्या कहा सुवेंदु अधिकारी ने?

अधिकारी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के रास्ते पर चलने की बात कही। अपने बयान में अधिकारी ने कहा कि “हम सुबह उन्हें उठाएंगे और शाम तक खत्म कर देंगे” और इस संदर्भ में उन्होंने योगी आदित्यनाथ और हिमंत बिस्वा सरमा के मॉडल का जिक्र किया। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक दलों के बीच तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related