WEDDING : आलीशान होगी स्मृति ईरानी की बेटी की शादी, पीएम सहित कई VVIP होंगे शामिल, देखें तस्वीर

Date:

WEDDING: Smriti Irani’s daughter’s wedding will be luxurious, many VVIPs including PM will be included, see picture

जयपुर। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. यह हाई प्रोफाइल शादी भी राजस्थान में होगी. शादी के कार्यक्रम 7 फरवरी से 9 फरवरी के बीच राजस्थान के नागौर जिले में स्थित खींवसर फोर्ट होंगे. जानकारी के अनुसार शेनेल का विवाह अर्जुन भल्ला के साथ होने जा रहा है. इस सिलसिले में मंगलवार को स्मृति ईरानी के पति जुबेन पहले जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे और फिर वहां से खींवसर फोर्ट पहुंचे. शादी में शरीक होने के लिए और भी कई महेमान पहुंच रहे हैं. दुल्हन शेनेल और दूल्हा अर्जुन भल्ला पहले से खींवसर फोर्ट पहुंचे चुके हैं.

काफी समय पहले स्मृति ईरानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बेटी शेनेल और होने वाले दामाद अर्जुन भल्ला की तस्वीरें शेयर करते हुए खुशी जाहिर की थी. उन्होंने लिखा, ‘अर्जुन भल्ला अब हमारे दिल में बसते हैं. हमारे परिवार में आपका स्वागत है.’ स्मृति ईरानी ने मजाक करते हुए आगे लिखा था, ‘आपको एक ससुर के रूप में एक पागल आदमी से निपटना होगा और इससे भी बुरा… एक सास के लिए आपको मैं मिल रही हूं.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related