प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, दक्षिणी हवाओं ने रायपुर का बढ़ाया तापमान

Date:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों में मौसम के तापमान में वृद्धि हुई है। रायपुर में दक्षिण से आ रही हवाओं के कारण गर्मी ने दस्तक दे दी है। इस वर्ष अनुमान लगाया गया है की राजधानी रायपुर में भीषण गर्मी पढ़ने वाली है। जिसका असर अभी से देखने को मिल रहा है। दिन में जहां उमस बढ़ रही है, वहीं रात में ठंड कम हो गई है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

जानकरी के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप के चलते अब उमस में बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर की धूप अब थोड़ी जलने भी लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी मौसम में किसी प्रकार से बदलाव के संकेत नहीं है। आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख इसी प्रकार ही रहेगा। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश में हवा की दिशा दक्षिण हो गई है। इसके चलते शनिवार को भी मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related