Weather News : मौसम विभाग ने रायपुर समेत सरगुजा और दुर्ग में जताई हल्की बारिश की संभावना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मौसम विभाग(IMD ) के मुताबिक प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से हवा आ रही है, जिसकी वजह से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री ज्यादा और रात का न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस(Celsius ) कम है। वही  गुरुवार(thrusday ) को सरगुजा और बिलासपुर संभाग में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। रायपुर(raipur ) समेत मध्य इलाके में बादल रहने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम के हिसाब से जनवरी(january  ) का महीना इस बार खास रहा। पांच साल में पहली बार ऐसा रहा कि दो पैकेट में लगातार 5 दिन बारिश हुई और दो बार शीतलहर की स्थिति बनी। इस दौरान 22 जनवरी को दिन का तापमान सबसे अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस(celsius ) दर्ज किया गया तो सबसे कम 11 जनवरी को 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस 23 जनवरी को और सबसे कम 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान 28 और 30 जनवरी को रहा। महीने में 10, 11, 12, 23 और 24 जनवरी को बारिश हुई। इस दौरान 27.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

जानिए कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

रायपुर(raipur ) मौसम विज्ञान केंद्र(IMD ) के मौसम वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि अभी उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा की गति तथा दिशा बदल गई है। वर्तमान में उत्तर पश्चिम से हवा आ रही है, जिसके कारण सोमवार(monday ) को मौसम के शुष्क रहा। न्यूनतम 9.40 और अधिकतम 30.6 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में जिले के तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। गर्मी भी बढ़ेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related