War Update: Starmer Holds Up a Mirror to Trump, Says ‘Superpower’ America Is Losing in Iran
UK PM Starmer : मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी से शुरू हुआ संघर्ष अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश पीएम कीर स्टारमर से ब्रिटेन के ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन ब्रिटेन की ओर से पहले मना किया गया और कुछ घंटों के बाद अनुमति दे दी गई है। ब्रिटेन के इस एक्शन से ट्रंप ने नाराजगी जताई थी।
ब्रिटिश पीएम कीर स्टारमर ने पलटवार करते हुए कहा कि ट्रंप ने जो कुछ भी कहा, उसका मकसद मुझ पर दबाव डालना और मेरा मन बदलना और मुझे इस युद्ध में घसीटना है। मैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री हूं और मैं ब्रिटिश राष्ट्रीय हित में काम करता हूं। आप मेरा जितना चाहें मजाक उड़ा सकते हैं, लेकिन मैं ब्रिटिश बच्चों को आपके हारते हुए युद्ध में मरने के लिए बिल्कुल नहीं भेजूंगा। इस बयान के बाद अमेरिका और ब्रिटेन के रिश्तों में भारी तनाव आ गया है। पूरी दुनिया इस तीखी जुबानी जंग को देखकर हैरान है।
स्टार्मर का यह बयान बहुत बड़ा सियासी मायने रखता है। उन्होंने अमेरिकी युद्ध को एक हारता हुआ युद्ध बता दिया है। यह ट्रंप के लिए एक बहुत बड़ी कूटनीतिक बेइज्जती है। स्टार्मर ने साफ कर दिया कि वह आंख मूंदकर अमेरिका के पीछे नहीं चलेंगे
इस तीखी बयानबाजी से दोनों देशों के रिश्ते बहुत खराब हो गए हैं। अमेरिका और ब्रिटेन हमेशा से पक्के सहयोगी रहे हैं लेकिन अब इस युद्ध को लेकर दोनों के बीच गहरी दरार आ गई है।

