पूर्व और वर्तमान सांसद के बीच जुबानी जंग: दिनेश बोले- कांग्रेस के पास सत्ता, दारू, पैसा, धमकी है, दीपक ने कहा-15 साल हवा में उड़े हैं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में नगरीय निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। बस्तर के पूर्व भाजपा सांसद दिनेश कश्यप ने कांग्रेसियों पर सत्ता, दारू, पैसा और धमकी देने का आरोप लगाया है। दिनेश कश्यप ने कहा कि इसी के बलबूते पर कांग्रेसी निकाय चुनाव जीते हैं। दिनेश के इस बयान का सांसद दीपक बैज ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 साल तक BJP की सरकार रही। बस्तर के दिनेश कश्यप और केदार कश्यप ये दोनों नेता हवा में उड़ते रहे।

दिनेश कश्यप ने कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव हुए हैं। प्रदेश में जिसकी सरकार होती है, नगर सरकार भी उसी की बनती है। मैंने कहा था आने वाले विधानसभा चुनाव में यदि कांग्रेस की सरकार वापस आएगी तो मैं अपना कान कटवा लूंगा। अभी हमारे न तो कान कटे हैं और न ही नाक। आने वाले समय में जनता बताएगी कि दीपक बैज की क्या हैसियत है? प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं आएगी। कांग्रेस की सरकार ने किसान, बेरोजगर, स्व सहायता समूह के लोग परेशान हैं। कांग्रेस ने अपने 36 वादों में एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

14वें और 15वें वित्त का पैसा गोबर में लगाया जा रहा है। गोबर तो है ही नहीं, फिर भी कह रहे हैं गोबर लाओ, पानी लाओ। आज तक किसी को भी पैसे नहीं मिले हैं। नगरीय निकाय चुनाव में सत्ता के डर से अधिकारी भी कांग्रेस के लिए कार्य किए थे। इसी वजह से कांग्रेस जीती है।

इधर, सांसद दीपक बैज ने कहा कि, पिछले 15 सालों तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार रही है। भाजपा नेता ऊपर हेलीकॉप्टर में उड़ते रहे, उन्होंने नीचे देखा नहीं। वर्तमान में कांग्रेस की सरकार जनता के हित में काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामों पर जनता ने मुहर लगाई है। भोपालपटनम में हम पूरे 15 वार्ड जीते हैं। कोंटा में 14-1 से जीत दर्ज किए हैं।

इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की क्या स्थित है। दिनेश कश्यप अपना कान कटवाने वाले थे उन्हें अब कान के साथ नाक कटवा लेना चाहिए। 15 सालों तक छत्तीसगढ़ में भाजपा रही। ये थक गए हैं इस लिए जनता ने इनको रेस्ट करने का मौका दिया है। आने वाले 15 सालों तक कांग्रेस काम करेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related