कांग्रेस सरकार की विभिन्न योजनाएं छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के लिए माइलस्टोन साबित हो रही हैं : प्रमेश अवस्थी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महेन्द सिंह/देवभोग/गरियाबंद : कांग्रेस हमेशा से गांव’, गरीब और आम जनता से जुड़कर कार्य करती रही है यह हमसे नहीं अपितु गांव गांव में किसान और पूरे देश में जहां कांग्रेस की सरकार है वहां की आम जनता से जाना जा सकता है इसी तरह छत्तीसगढ़ में हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सहयोगियों और लाखों कार्यकर्ताओं के साथ जन सेवा में लगे हुए हैं और यहां जो उन्नति हुई है वह छत्तीसगढ़ वासियों के लिए माइलस्टोन साबित हुआ है उक्त बातें देवभोग ब्लॉक कांग्रेश के युवा समाजसेवी एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रमेश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ वाच ब्यूरो प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर से अपने ब्लॉक कांग्रेश कमेटी के 1 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विचार साझा करते हुए कहा। उन्होंने बताया नरवा गरवा घुरुवा बाड़ी का भूपेश बघेल सरकार का कार्य गांव में प्रगति का एक सोपान बन गया है।

श्री अवस्थी ने आगे बताया राजीव न्याय योजना के तहत पूरे प्रदेश में अपने वादा के हिसाब से भूपेश सरकार ने ₹ 2500 प्रति कुंटल बोनस मिला कर धान की खरीदी लगातार करते हुए लाखों किसानों और उनके परिवार के चेहरे में हमेशा के लिए मुस्कान ले आई है। देवभोग और अंचल की सबसे बड़ी समस्या लो वोल्टेज और विद्युत प्रवाह बाधित रहता था जो कई कई दिनों तक कायम रहता था हम लोगों ने लगातार संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सज्ञान में लाते रहे और इसका सुखद परिणाम यह हुआ देवभोग अंचल में 132 केवी की लाइन 2022 के अंत तक चालू हो जाएगी और इसका काम बहुत तेजी से चल रहा है यह देवभोग अंचल की जनता और माननीय भूपेश बघेल मुख्यमंत्री की सामूहिक जिम्मेदारी का शानदार फल होगा और इस क्षेत्र की जनता हमेशा के लिए विद्युत बाधित और लो वोल्टेज की समस्या से मुक्ति पा लेगी। हाईवे रोड में जंगली क्षेत्र में जहां पर गहरी घाटियां खाई हैं वहां पर लोहे के राड लगाकर रोड के किनारों को दुर्घटना रोकने के लिए कार्य किया गया जो सतत जारी है इसके साथ गांव गांव में रोडो का मरम्मत एवं नए रूटों का निर्माण किया जा रहा है जिससे देवभोग जैसे पिछड़े क्षेत्र में प्रगति की नई बयार बह रही है। किसानों की सुविधा के लिए लगभग हर 5/6 किलोमीटर में मंडिया खोली जा रही हैं जिससे किसानों को अतिरिक्त श्रम और पैसा खर्च नहीं करना पड़ रहा है वहां धान बेचने के लिए। इस तरह से कांग्रेश सरकार सबकी सरकार है।

युवा चेहरे की सक्रियता देवभोग में दिख रही है…. कई दशक के बाद देवभोग क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस के युवा उपाध्यक्ष के रूप में सहज सरल सबके लिए उपलब्ध कर्मठ चेहरा प्रमेश अवस्थी के रूप में लोगों के सामने आया है अपने व्यस्त कार्य के बीच में जनसेवा के लिए भरपूर समय निकालते हैं और गांव गांव जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हैं और उनकी समस्या हल करते हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के 1 वर्ष पूरे होने पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और गरियाबंद जिला कांग्रेस के कई पीढ़ी से सशक्त स्तंभ दुर्गा चरण अवस्थी, अन्य जिला उपाध्यक्ष सुख चंद बेसरा ,जिला महामंत्री अरुण मिश्रा, देवभोग शहर अध्यक्ष राजेश तिवारी , सहित सभी कांग्रेसी नेताओं ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र माझी और युवा उपाध्यक्ष प्रमेश अवस्थी तथा उनकी टीम को बधाई देते हुए कांग्रेश पार्टी को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने के लिए प्रेरित करते रहने की बात कही।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related