Waqf Board News: Major Action by Waqf Board—City Qazi Dismissed from Post
Waqf Board News: रायपुर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज द्वारा प्रशासनिक और धार्मिक निर्णय लेते हुए शहर के काजी आरिफ फारूकी को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है।
आरिफ फारूकी को उनके पिता के निधन के बाद शहर काजी के पद पर नियुक्त किया गया था। 31 मार्च को शहर के प्रमुख मौलानाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक एक बड़े मदरसे में आयोजित की गई थी। इस बैठक में विभिन्न धार्मिक विद्वानों और समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
चर्चा के दौरान आरिफ फारूकी के आचरण और कार्यशैली पर सवाल उठाए गए और अंततः सर्वसम्मति से उन्हें पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
सूत्रों के अनुसार, वक्फ बोर्ड जल्द ही इस पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करेगा, ताकि धार्मिक और सामाजिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
इस पूरे घटनाक्रम ने शहर में चर्चा का माहौल बना दिया है। एक ओर जहां कुछ लोग इस फैसले को जरूरी और समयोचित बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि मामले में और पारदर्शिता बरती जानी चाहिए थी। फिलहाल, सभी की निगाहें वक्फ बोर्ड के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

