VISHNUDEV SAI JAPAN VISIT : विष्णुदेव साय जापान पहुंच गए, निवेश और रोजगार पर करेंगे चर्चा …

Date:

VISHNUDEV SAI JAPAN VISIT : Vishnudev Sai has reached Japan, will discuss investment and employment…

रायपुर/जापान। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 दिवसीय विदेश प्रवास पर गुरुवार को रवाना हुए और जापान की राजधानी टोक्यो पहुँच गए। वे कल रायपुर से दिल्ली होते हुए जापान पहुंचे। उनके साथ मुख्य सचिव सहित दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी हैं।

मुख्यमंत्री इस दौरे में जापानी उद्योगपतियों, व्यापार संघों और निवेशकों से मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

दौरे का शेड्यूल –

22-24 अगस्त : टोक्यो में प्रतिनिधिमंडल जापानी उद्योगपतियों, व्यापार संघों और निवेशकों के साथ इन्वेस्टर कनेक्ट सेशंस और व्यावसायिक बैठक में शामिल होंगे।

25-26 अगस्त : ओसाका में साय वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भाग लेंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों पर विभिन्न हितधारकों से चर्चा करेंगे।

27-29 अगस्त : दक्षिण कोरिया के सियोल में निवेशक गोलमेज बैठकों, शीर्ष कंपनियों और व्यापार संघों से मुलाकात तथा सेक्टर-विशेष संवाद आयोजित होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह दौरा छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने और रोजगार सृजन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...