CG BIG BREAKING : एपस्टिन फाइल विवाद में छत्तीसगढ़ का कांग्रेसी नेता गिरफ्तार!

Date:

CG BIG BREAKING : Chhattisgarh Congress leader arrested in Epstein file controversy!

रायपुर। एपस्टिन फाइल विवाद में छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि विनोद तिवारी कौशांबी में अपने एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर दिल्ली ले जाने की कार्रवाई की।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस पिछले कई दिनों से इस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान कुछ संवेदनशील जानकारियां सामने आईं, जिसके बाद कार्रवाई तेज की गई।

बताया जा रहा है कि 3 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट को भी इस कार्रवाई से जोड़ा जा रहा है। इसी पोस्ट को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

फिलहाल विनोद तिवारी को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।

इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related