VIKRANT MASSEY : ‘रामायणम्’ से बाहर होने की खबरों पर विक्रांत मैसी का जवाब

Date:

VIKRANT MASSEY : Vikrant Massey responds to reports of his exit from ‘Ramayana’

मुंबई। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक्टर विक्रांत मैसी ने खुद सामने आकर सफाई दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि विक्रांत को फिल्म से हटा दिया गया है और उनकी जगह राघव जुयाल को कास्ट किया गया है। अब एक्टर ने साफ कर दिया है कि वे इस फिल्म का कभी हिस्सा थे ही नहीं।

दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि विक्रांत मैसी को मेघनाद (इंद्रजीत) के किरदार के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्रांत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लिखा कि उनका नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ से कभी कोई लेना-देना नहीं रहा। उन्होंने मीडिया की गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पर नाराजगी जताई और कहा कि खबर छापने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए थी।

विक्रांत ने अपनी पोस्ट में फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि वे टिकट खरीदकर थिएटर में फिल्म जरूर देखेंगे। हालांकि, पोस्ट शेयर करने के कुछ समय बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। पोस्ट डिलीट करने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

बता दें कि ‘रामायणम्’ में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे, जबकि केजीएफ स्टार यश रावण का किरदार निभाएंगे। साई पल्लवी सीता के रोल में होंगी, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, शीबा चड्ढा, आदिनाथ कोठारे और कुणाल कपूर जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

यह पौराणिक फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...