जर्जर सड़क से वाहन क्षतिग्रस्त, वकील दंपत्ति ने मांगा मुआवजा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंगेली। मुंगेली और पंडरिया के बीच नेशनल हाइवे सड़क जर्जर हो गया। खराब सड़क के चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है जिससे जानमाल को नुकसान हो रहा है। सड़क मरम्मत के लिए ग्रमीणों द्वारा कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन ग्रमीणों की इस मांग को लगातार अनसुना कर दिया जा रहा है और बदहाल सड़क को दुरुस्त करने के लिए कोई कुछ नहीं कर रहा । इस जानलेवा सड़क पर फास्टरपुर के पास मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी अधिवक्ता अमरीश श्रीवास्तव परिवार के साथ पंडरिया मार्ग से मुंगेली आते वक्त दुर्घटना के शिकार हो गए।वकील दंपति के बताए अनुसार, फास्टपुर के पास बड़े गड्ढे में उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हालांकि इसमें वकील व उनके परिवार को कोई हताहत नहीं हुआ, इस दुर्घटना में उनके कार का चेम्बर फट गया। उनकी कार को नुकसान पहुंचा है। अधिवक्ता अमरीश श्रीवास्तव ने कलेक्टर-एसपी के नाम लिखित में ज्ञापन देकर एनएच विभाग के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने व हर्जाना दिलाये जाने की मांग की है। इधर, इस पूरे मामले पर अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले ने कहा कि लोगों की शिकायत को प्रशासन ने संज्ञान में लिया है, लगातार एनएच विभाग को निर्देशित कर रिपेयरिंग का कार्य कराया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related