Vande Bharat Train: छत्तीसगढ़ में जल्द दौड़ेगी दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस, रायपुर से विशाखापत्तनम की दुरी 5 घंटे में होगी पूरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Vande Bharat Train: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस 15 सितंबर से दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए दौड़ेगी। रायपुर से विशाखापत्तनम की 300 किलोमीटर दूरी, केवल पांच घंटे में पूरी होगी। रेलवे मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिसंबर, 2022 से बिलासपुर से नागपुर के बीच शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चल रही है। डीआरएम संजीव कुमार ने पिछले दिनों दुर्ग से विशाखापत्तनम वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन की दृष्टि से दुर्ग स्टेशन में बुनियादी तकनीकी व्यवस्था का मुआयना कर दिशा-निर्देश दिए थे। वंदेभारत ट्रेन का रैक 10 या 11 को दुर्ग स्टेशन पहुंच सकता है। वंदेभारत ट्रेन चेयर कार होगी, स्लीपर नहीं।

Vande Bharat Train: इसमें लोको पायलट, टीटीई, कोच अटेंडर ड्यूटी के लिए रिजर्व किए जा रहे हैं। नई वंदेभारत ट्रेन रायपुर की जगह दुर्ग से चलेगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि यहां पर कोचिंग यार्ड है। ट्रेन की बोगियां और इंजन के 10 सितंबर तक दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है, हालांकि रेलवे की तरफ से अधिकृत तौर पर यह ट्रेन कितने बजे रवाना होगी और कितने बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी। T

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related