CHHATTISGARH : FIR against BJP leader, accused of assaulting an elderly man
रायपुर। कवर्धा में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी समेत तीन लोगों पर मारपीट का केस दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घर में घुसकर उनके लकवाग्रस्त पिता को घसीटकर नाली में फेंका गया और मां के साथ मारपीट की गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

CG GANJA SMUGGLING : नाबालिग तस्करी करते पकड़ा गया, लाखों का गांजा जब्त
शिकायत के मुताबिक, मामला पारिवारिक और प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने विजय लक्ष्मी तिवारी, उनके बेटे वासु तिवारी और दामाद विक्की दुबे के खिलाफ BNS की धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस CCTV, चोटों और दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
