अवैध रूप से संचालित हो रहा है चखना दुकान

Date:

खुले में लग रही शराबियों की महफिल

क्षेत्र में अवैध शराब कोचीयो की भरमार
 आबकारी विभाग कुम्भकर्णी नीद में

नवागढ़ संजय महिलांग। देशी अंग्रेजी शराब की दुकान नवागढ़ सहित पुरे प्रदेश में छ, ग,सरकार द्वारा संचालित हो रही है जिसमे नवागढ़ में देशी व अंग्रेजी शराब दुकान के पास दर्जन भर की संख्या में अवैध चखना दुकान संचालित किए जा रहे हैं, साथ ही अंग्रेजी व देशी शराब दुकान के पास शराब पीने पिलाने का दौर लगातार जारी है। उक्त सड़क काफी व्यस्ततम मार्ग पर है जिस पर राहगीरों का दिन भर आना जाना बना रहता है, उसके आसपास धार्मिक स्थल हैं जिसके कारण दिनभर वाहनों का आवागमन लगातार रहता है साथ ही स्कूली बच्चे भी उसी मार्ग से आते जाते हैं। अवैध चखना दुकान होने के कारण शराबी ठेके (दुकान )से शराब लेकर चखना दुकान में ही शराब पीने बैठ जाते हैं, जिससे दुर्घटना की प्रबल संभावना रहती है।
उक्त मार्ग से महिलाओं का निकलना भी दूभर हो गया है। वहां पर स्थित शराब दुकानो के पास नियम विरुद्ध चखना दुकानें काफी वक्त से चलाई जा रही है, जिसकी आखो देखी आबकारी विभाग द्वारा भी की जा चुकी है लेकिन अब तक उन दुकानों पर कोई कार्यवाही नही की गई है, और यदि की भी गई हो तो सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए।नियमानुसार किसी भी शराब दुकान के पास किसी भी प्रकार का चखना दुकान लगाने पर शासन द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन शासन के तमाम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए उक्त दुकानों में ना सिर्फ पानी पाउच, डिस्पोजल ,, सोडा, चना, मुर्रा चाय नाश्ता की बिक्री की जा रही है, बल्कि शराबियो को स्थान उपलब्ध कराकर शराब परोसी भी जा रही है।

विभाग के मिलीभगत में खेल

दरअसल इस खेल में विभाग के जिम्मेदार भी शामिल है। यही वजह है कि चखना सेंटर चल रहा है। बिना जिम्मेदारों के मिलीभगत के यह संभव ही नहीं कि इन स्थानों पर चखना सेंटर चल सके, जबकि आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी हर रोज शराब दुकानों की जांच करने के लिए आते जाते होंगे, उसके बाद भी वहां चखना सेंटर की अनदेखी करते हैं इससे स्पष्ट हो जाता है की विभागीय अधिकारीयों ने आँख बंद कर लिए है |

रात में शराब क़ी खुलेआम सप्लाई

राज्य शासन के द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है क़ी शराब क़ी अवैध धँधा व्यवसाय बर्दास्त नहीं किया जावेगा, लेकिन नवागढ़ विकास खंड से लगे आसपास के ग्रामो में अवैध रूप से शराब बिक्री का खुला खेल खेला जा रहा है,, आखिर ये शराब आता कहा से है, और इसकी सप्लाई कौन करा रहा है, अथवा शराब भट्ठी का मैनेजर शराब देता होगा, और वही से शराब क़ी सप्लाई होती होगी,, शराब भट्ठी में मिलने वाला शाराब कोचीयो के पास कैसे आता होगा,,,विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ये शराब स्थानीय शराब दूकान से ही निकाला जाता है जिसे क्षेत्र में गाँव गॉव तक पहुंचाने के लिए गुर्गे है, जो कोचीयो तक शराब पहूंचाने का ही काम करते है,,
जो पर पेटी 50 से 100 रुपये पेटी के हिसाब से भट्ठी का शराब कोचीयो तक पहुंचा देता है,, जिसके गॉव में ही सुगमता से मिलने वाली शराब को बहुतादर खरीदकर शराबी शराब का मजा ले रहें है |

आखिर किसके इशारे

ब्लॉक के सरकारी शराब दुकानों में जिस तरह अवैध रूप से अहाता या चखना सेंटर संचालित हो रहे हैं उसके पीछे कहीं न कहीं कुछ रसूखदार लोगो का हाथ है ! इस अवैध कारोबार को पूरी तरह से उनका संरक्षण मिला हुआ है यही कारण है कि आबकारी अधिकारी सब कुछ देखकर भी अनजान बने हुए है ! यहां तक कि अहाता या चखना सेंटर कौन चलाएगा यह भी कुछ छुटभैय्ये तय कर रहे हैं ! ये सब संरक्षण का ही परिणाम है कि जिस नेता या कार्यकर्ता की ज्यादा पहुँच है वह अपने ही नेता या कार्यकर्ता से अहाता छीनने का कारनामा भी कर रहे हैं ! यदि यह अवैध कारोबार इसी तरह चलता रहा तो यह ब्लॉक में कानून व्यवस्था के लिए भी सरदर्द बन सकता है !

वरर्सन
शिकायत मिलने पर कार्यवाही करते है।देशमुख आबकारी अधिकारी बेमेतरा

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related