Uttarakhand Election: BJP की कैंडिडेट लिस्ट, CM धामी को खटिमा से मिला टिकट तो सिंगर जुबिन के पिता भी लड़ेंगे चुनाव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। अभी चुनावी मौसम चल रहा है। सियासी गलियारों में सियासी सूरमाओं की आमद ने सियासी नुमाइंदों को सक्रिय रहने पर बाध्य कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ सभी सियासी दलों की तरफ से हर उस कोशिश को अंजाम तक पहुंचाने की पूरजोर कोशिश जारी है, जिससे सत्ता तक पहुंचने के लिए मार्ग प्रशस्त किए जा सकें। बहरहाल, इस दिशा में सभी सियासी दलों की तरफ से कोशिशों का सिलसिला शुरू हो चुका है। मुख्तलिफ सूबों में सियासी दलों द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी की जा चुकी है। अब तक उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में सियासी दलों की तरफ से प्रत्याशियों की सूची जारी की जा चुकी है। इसी बीच खबर है कि उत्तराखंड में भी उम्मीदवारों की सूची जारी की जा चुकी है। जिसमें से कई प्रमुख चेहरों को टिकट दी गई है, तो कई सियासी सूरमाओं के पत्ते भी काट दिए गए हैं। आइए, आगे एक नजर डालते हैं कि आखिर किन सियासी सूरमाओं के हत्थे लगी चुनावी टिकट और किनका कटा पत्ता।

बता दें कि 70 विधानसभा सीटों के लिए अब तक बीजेपी की तरफ से 59 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की जा चुकी है। ब्राह्मण 15 और बनिया से तीन उम्मीवार बनाए गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और धामी सरकार में मंत्री मदन कौशिक को हरिद्वार से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा पार्टी ने यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्‌ट, थराली से गोपालनाथ टामटा, रूद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनशाली से शक्तिलाल शाह और नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल को टिकट दिया गया है। मसूरी से गणेश जोशी को टिकट दिया गया है। जोशी पूर्व सैनिक रहे हैं। स्वामी एतिश्वरानंद को भी टिकट दे दिया गया है। डॉ. धन सिंह रावत को भी टिकट दिया गया है। चौबट्‌टाखाल से सतपाल महाराज को टिकट दिया गया है। आइए, एक नजर मुख्तलिफ सीटों पर उतारे गए उम्मीदवारों पर डालते हैं।

  • खटीमा विधानसभा सीट से पुष्कर सिंह धामी
  • यमुनोत्री विधानसभा सीट से केदार सिंह रावत
  • गंगोत्री से सुरेश चौहान
  • बद्रीनाथ विधानसभा सीट से महेंद्र भट्ट
  • थराली विधानसभा सीट से गोपाल राम टम्टा
  • कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से अनिल नौटियाल
  • रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से भरत सिंह चौधरी
  • घनसाली शक्तिलाल शाह
  • देवप्रयाग से विनोद कंडारी
  • नरेंद्र नगर सुबोध उनियाल
  • प्रताप नगर विजय सिंह पंवार
  • घनोल्टी से प्रीतम सिंह पंवार
  • चकराता से राम शरण नौटियाल
  • विकासनगर से मुन्ना सिंह
  • सहसपुर से सहदेव सिंह पुंडीर
  • धर्मपुर से विनोद चमोली
  • रायपुर से उमेश शर्मा काऊ
  • राजपुर रोड खजान दास
  • देहरादून कैंट सविता कपूर
  • मसूरी गणेश जोशी
  • ऋषिकेश से प्रेम चंद्र अग्रवाल
  • हरिद्वार से मदन कौशिक
  • बीएचईएल रानीपुरआदेश चौहान
  • ज्वालापुर से सुदेश राौठर
  • भगवानपुर मास्टर सत्यपाल
  • रुड़की से प्रदीप बत्रा
  • खानपुर से कुंवर रानी
  • मंगलौर से दिनेश पंवार
  • लक्सर से संजय गुप्ता
  • हरिद्वार ग्रामीण स्वामी यतीश्वरानंद
  • यमकेश्वर से रेनू बिष्ट
  • पौड़ी से राजकुमार
  • श्रीनगर से डॉक्टर धन सिंह रावत
  • चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज
  • लैंसडाउन से दिलीप सिंह रावत
  • धारचूला से धन सिंह धामी
  • डिडिहाट से बिशन सिंह चुफाल
  • पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत
  • गंलोलीहाट से फकीर राम टम्टा
  • कपकोट से सुरेश गरिया
  • बागेश्वर से चंदर राम दास
  • द्वाराहाट से अनिल शाही
  • सल्ट से महेश जीणा
  • सोमेश्वर से रेखा आर्या
  • अल्मोडा से कैलाश शर्मा
  • लोहाघाट से पूरन सिंह फर्त्याल
  • चंपावत से कैलाश
  • भीमताल से राम सिंह कैड़ा
  • नैनीताल से सरिता आर्य
  • कालाडूंगी से बंशीधर भगत
  • रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट
  • जसपुरस से शैलेंद्र मोहन
  • काशीपुर से त्रिलोक सिंह चीमा
  • बाजपुर से राजेश कुमार
  • गदरपुर से अरविंद पांडे
  • किच्छा से राजेश शुक्ला
  • सितारगंज से सौरभ बहुगुणा
  • नानकमत्था से प्रेम सिंह राणा

कई उम्मीदवारों के कटे टिकट

यहां गौर करने वाली बात यह है कि इस चुनाव में बीजेपी ने अपनी सियासी स्थितियों को दुरूस्त करने के लिए जहां कुछ उम्मीदवारों के टिकट काट दिए गए हैं, तो वहीं कुछ नए चेहरों को जगह दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अब तक बीजेपी की तरफ से 10 प्रत्याशियों के टिकट काटे जा चुके हैं। तो वहीं कुछ नए चेहरों को भी जगह मिली है। उधऱ, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तो काफी पहले ही पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर चुनाव न लड़ने की इच्छा जता दी थी। ऐसे में स बात को लेकर कयास तेज हो गए थे कि पार्टी उनकी जगह किसे पर चुनाव में उतार सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related