G20 समिट के लिए भारत पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन

Date:

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन G20 समिट के लिए 3 दिन के दौरे पर भारत आ गए हैं। वे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुए। यहां केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने उन्हें रिसीव किया। बाइडेन इसके बाद भारत में अमेरिकी एम्बेसडर एरिक गार्सेटी और उनकी बेटी से भी मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति थोड़ी देर में PM आवास पर मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को रिसीव किया।

अमेरिका के NSA जेक सुलिवन ने बताया कि इस दौरान दोनों देशों के बीच सिविल न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। इस दौरान छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों पर समझौता हो सकता है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच GE जेट इंजन डील पर भी बात आगे बढ़ सकती है।

बाइडेन ने भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी की बेटी से भी मुलाकात की।

साथ ही दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन जंग पर बातचीत होगी। इस दौरान इकोनॉमिक और सोशल लेवल पर जंग के असर को कम करने पर चर्चा की जाएगी। व्हाइट हाउस के मुताबिक मोदी-बाइडेन गरीबी से लड़ने के लिए वर्ल्ड बैंक सहित दूसरे मल्टीलेटरल डेवलपमेंट बैंक की क्षमता बढ़ाने और कई दूसरे ग्लोबल चैलेंज पर भी बात करेंगे।

बाइडेन भारत आने वाले अमेरिका के 8वें राष्ट्रपति होंगे। खास बात ये है कि भारत की आजादी के शुरुआती 50 साल में केवल 3 अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के दौरे पर आए थे। वहीं, पिछले 23 सालों में ये किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का छठा दौरा होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related