UPI PAYMENT : UPI से ट्रांजेक्‍शन करना हो जाएगा महंगा ! पेमेंट करने पर देना होगा एक्‍स्‍ट्रा चार्ज

Date:

UPI PAYMENT: Transacting with UPI will be expensive! Will have to pay extra charge on payment

रायपुर डेस्क। अगर आप भी अक्‍सर गूगल पे या पेटीएम से भुगतान करते हैं तो इस खबर को पढ़कर आपको झटका लग सकता है. जी हां, 1 अप्रैल 2023 से यूपीआई से लेन-देन महंगा होने वाला है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस पेमेंट से जुड़ा एक सर्कुलर जारी किया गया है. इसमें 1 अप्रैल से यूपीआई से होने वाले मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर ‘प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स’ चार्ज लगाने की सिफारिश की गई है. इस बदलाव का असर करोड़ों लोगों पर पड़ेगा.

1.1 प्रत‍िशत का सरचार्ज लगाने का सुझाव –

NPCI की तरफ से जारी सर्कुलर में 1 अप्रैल से 2,000 रुपये से ऊपर के लेनदेन पर 1.1 प्रत‍िशत का सरचार्ज लगाने का सुझाव द‍िया गया है. यह चार्ज मर्चेंट ट्रांजेक्‍शन यानी व्यापारियों को पेमेंट करने वाले ग्राहकों को देना होगा. आपको बता दें PPI में वॉलेट या कार्ड के जरिये होने वाला ट्रांजेक्‍शन आता है. आमतौर पर इंटरचेंज फीस कार्ड भुगतान से जुड़ा होता है. इसको लेनदेन को स्वीकार करने और लागत को कवर करने के लिए लगाया जाता है.

डिजिटल मोड से होने वाले पेमेंट महंगे हो जाएंगे –

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन की तरफ से कहा गया क‍ि 30 सितंबर 2023 या इससे पहले इसकी समीक्षा की जाएगी. एनपीसीआई के सर्कुलर के आधार पर 1 अप्रैल से गूगल प, फोन पे और पेटीएम जैसे डिजिटल मोड से होने वाले पेमेंट महंगे हो जाएंगे. यद‍ि आप 2,000 रुपये से ज्यादा का पेमेंट करते हैं तो इसकी एवज में आपको ज्‍यादा पैसों का भुगतान करना होगा.

आपको बता दें एक र‍िपोर्ट से पता चला है क‍ि 70 प्रत‍िशत UPI लेन-देन 2,000 रुपये से ज्‍यादा के होते हैं. एनपीसी के सर्कुलर में कहा गया क‍ि नियम को 1 अप्रैल से लागू क‍िये जाने के बाद इसका समीक्षा 30 सितंबर, 2023 से पहले की जाएगी.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related