UP: पंजाब के बाद अब यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, चुनाव से पहले इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा

Date:

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अब कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। एक तरफ जहां पंजाब कांग्रेस में जारी कलह से पार्टी पहले ही परेशान है और रूठे को मनाने के लिए जुटी हुई है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर एक बार फिर कांग्रेस की नाव को बीच मजधार डूबने के लिए छोड़ दिया है। हमीरपुर से पार्टी के टिकट पर विधायक रह चुके पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष गयादीन अनुरागी ने हाथ का साथ छोड़ दिया है।

प्रदेश नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए गयादीन अनुरागी ने अपना इस्तीफा पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को भेज दिया है। अपने त्याग पत्र में गयादीन अनुरागी ने प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली को सवालों के घेरे में लिया है।

अपने त्यागपत्र में गयादीन अनुरागी यूपी कांग्रेस कमेटी के उच्च पदाधिकारियों की कार्यशैली और निष्क्रियता के कारण पार्टी में असहज महसूस करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वो पार्टी में असहज महसूस कर रहे थे। माना जा रहा था कि हमीरपुर सीट से कांग्रेस गयादीन अनुरागी को ही टिकट देगी लेकिन इस बीच उनका अपने पद से इस्तीफा देना सभी को चौंकाने वाला है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related