केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. राजधानी रायपुर पहुंचते ही शाह भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की बैठक के साथ अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. अमित शाह के दौरे से ठीक पहले भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व रायपुर पहुंचेगा. भाजपा चुनाव व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष रायपुर आएंगे.

बीएल संतोष सुबह रायपुर पहुंचेंगे और बैठक से पहले चुनाव समितियों की समीक्षा करेंगे. दोपहर में चुनाव व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन पहुंचेंगे रायपुर. कुशाभाऊ ठाकरे में गृह मंत्री शाह के साथ बैठक में शामिल होंगे. बैठक में सरकार के खिलाफ भाजपा के आरोप पत्र को लेकर चर्चा हो सकती है.

गृह मंत्री अमित शाह का दौरा कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. रायपुर पहुंचकर शाह भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे. 2 सितंबर को कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे. 2 सितंबर को महासमुंद जिले के सरायपाली में जनजाति सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे. 2 सितंबर को शाम 5:30 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CRIME: कृषि अधिकारी पर लाखों की ठगी का आरोप! 

CG CRIME: Agriculture officer accused of swindling lakhs!     CG CRIME:...

RAIPUR NEWS: SP अंकिता शर्मा को PHQ का नोटिस! 

RAIPUR NEWS: PHQ issues notice to SP Ankita Sharma!     RAIPUR...