केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दिए चुनावी टॉस्क

Date:

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उन्हें चुनाव से संबंधित टॉस्क दिए. बताया जा रहा है कि अमित शाह अब हर महीने छत्तीसगढ़ आएंगे, और वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

बैठक के बाद अमित शाह से मुलाकात करते रहे नेता।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने बीजेपी कार्यालय के सभागार में विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करने के साथ उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मात्रात्मक त्रुटि को सुधार कर 12 अनुसूचित जातियों को राहत दी. माहरा समाज को एससी वर्ग का दर्जा मिलने पर उनका सम्मान किया. इसके साथ ही सहारा इंडिया के प्रभावितों का अभिनंदन भी किया और प्रभावित निवेशकों के पैसे वापस लौटाने पर आभार भी जताया. कार्यक्रम के दौरान अमित शाह के निर्देश पर बीजेपी प्रदेश के सभी जिलों में सहारा निवेशकों के लिए सहायता केंद्र का भी उद्घाटन करेगी.

कार्यक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बीजेपी ने लाखों लोगों की समस्या और मांग के लिए संघर्ष किया है. अमित शाह की पहल पर और प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से आज विकास की दिशा में समाज आगे बढ़ा है. हम चाहते हैं कि यह एक कानून बनकर 12 मात्रात्मक त्रुटि के संबंध में उन्हें राहत मिलेगी. जिस महार जाति की पीढ़ियां भटकती रही, अब समस्या के निराकरण के बाद उन्हें राहत मिलेगी. सहारा निवेशकों की करोड़ों की राशि को जारी करने का काम अमित शाह ने किया और ऐसा देश में पहली बार हुआ. सहारा निवेशकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और उसके बाद पैसे वापसी की जाएगी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related