मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 202 गरीब लड़कियों के हुए हाथ पीले, समारोह में सांसद भी हुए शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बरेली क्लब ग्राउंड में 202 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई और विवाह किया. इसके साथ सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़ों का निकाह हुआ. सामूहिक विवाह समारोह में बरेली के सांसद संतोष गंगवार और मेयर मिस गौतम ने भाग लिया. सांसद संतोष गंगवार ने विवाह समारोह में भाग लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की बहुत ही अच्छी योजना है और इस योजना के तहत आज 202 हिंदू दंपतियों ने विवाह किया है. सांसद ने कहा कि जिन बेटियों की मां-बाप गरीब होते हैं, उन्हें शादी करने में बहुत दिक्कत होती है. शेयर किया ये वीडियो इस योजना के तहत जोड़ों के खाते में निर्धारित राशि भेजने के साथ ही ग्रहणी के सामान भी दिए गए. सांसद संतोष गंगवार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह एक वरदान साबित हुई है और इसमें दुआ करने वाले जोड़ों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही .है गरीब बेटियों शादी के लिए बनाई योजना दरसअल गरीबों की बेटियों का विवाह धूमधाम से हो सके इसके लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरूआत की गई. इसी क्रम में बरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 223 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया. इस अवसर पर 21 जोड़ों के मुस्लिम रीति रिवाज और 202 जोड़ों के हिन्दू रीति रिवाज के जरिए विवाह कराए गए. इस समारोह में विवाह करने वाले जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ और उपहार स्वरूप सामान दिया गया. वही इस मौके पर सभी नव दंपति को एक एक पौधा भी वितरण किया गया. वही बरेली महापौर डॉ उमेश गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है प्रदेश में सभी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है. इसी के तहत जिले में भव्य तरीके से सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया है.पुलिस इंस्पेक्टर की कविता छाई भाजपा के विधायकों ने वर-वधू को भेंट किए पौधे बताते चलें हरे पौधे और पेड़ काटने से लगातार पर्यावरण दूषित होता जा रहा है. इसको रोकने के लिए गांव और शहर में लगातार अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का सरकार प्रयास कर रही है. इसी क्रम में बरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में भाजपा के विधायकों ने हरे पौधे भेंट किए और उनसे कहा कि आप अधिक से अधिक पौधे लगाए जिससे कि वातावरण प्रदूषण ना हो. कन्या पक्ष को दिया गया बिछिया, पायल और मेकअप का सामानजानें आज का मौसम बरेली के सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बरेली क्लब में 223 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया. इसमें 21 मुस्लिम समुदाय के लोगों का निकाह भी कराया गया है. सीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में पात्रों के लिए सरकार से मिलने वाली धनराशि भी जोड़ों के खाते में दी गई है. वहीं कन्या पक्ष के लिए चांदी की बिछिया चांदी की पायल और ग्रहणी में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी दिए गए हैं. साथी दुल्हन का मेकअप का सामान भी दिया और कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में बरेली जनपद में सन 2022- 23 में 150 जोड़ों का विवाह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था औ

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related