दो युवकों को कुछ लड़कों ने घेरकर मारा, लड़की समेत 3 गिरफ्तार

Date:

भिलाई: युवक का लड़कों से पुराना झगड़ा था और उसने बदला लेने के लिए ऐसा किया। आरोपी युवक पुलिस हेड कांस्टेबल का बेटा है। भट्ठी पुलिस ने मैसेज करने वाली लड़की, युवक और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से मैसेज करवाकर दो लड़कों को आधी रात के बाद बुलाया और उन पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। एच पॉकेट मरोदा सेक्टर निवासी शुभम साहू (28) ने भट्ठी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करता है। 24 सितंबर की रात 10 बजे उसके दोस्त सौरभ चन्द्राकर के इंस्टाग्राम पर सारा नाम की लड़की का मैसेज आया था। उसने लिखा था कि आई नीड योर हेल्प।

इसके बाद सौरभ ने 7000657748 पर सारा को फोन किया। फोन करने पर सारा ने सौरभ को बताया कि उसे मदद की जरूर है और वह सेक्टर 3 के ओवरब्रिज पर है। रात 1 बजे सौरभ और शुभम सेक्टर 3 ओवरब्रिज पहुंचे। वहां पहुंचे तो देखा कि लडकी के साथ 4 लड़के खड़े थे। सौरभ कार से उतर कर लड़की से बात कर ही रहा था कि तभी चारों लड़के कांच की टूटी बॉटल और चाकू डंडा लेकर आए और सौरभ से मारपीट करने लगे। शुभम ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की तो उन्होंने उसे भी बुरी तरह मारा।

इसी दौरान शुभम ने अपने दोस्तों को वहां बुला लिया। उनके आते ही आरोपी वहां से भाग गए। इस घटना में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नेहरू नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने खुशहाल मरकाम, विशाल सारथी, सारा और एक नाबालिग के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...