नक्सलियों द्वारा लगाए IED के चपेट में आये दो जवान, इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती

Date:

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दो जवान IED ब्लास्ट में घायल हो गए हैं। माना जा रहा है कि, नक्सलियों ने ये ब्लास्ट किया है। नक्सलियों के द्वारा प्लांटेड प्रेशर IED की चपेट में डीआरजी के दो जवान आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, घायल जवानों को जिला हॉस्पिटल बीजापुर में भर्ती कराया गया है, जहां जवानों का इलाज जारी है। घायल जवानों के नाम आरक्षक मंगलू कुड़ियम, योगेश्वर शोरी हैं। ब्लास्ट की घटना बीजापुर जिले के गंगालूर थानांतर्गत मुनगा गांव के पास हुई है।

इससे पहले नक्सलियों ने मंगलवार की रात एक बार फिर भाजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने भाजपा नेता मंडोराम पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। बीते एक सप्ताह में यह अब तक की पांचवी वारदात है। इससे पहले नक्सलियों ने दो पूर्व सरपंचों और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया था। दरअसल, यह पूरा मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां के सोमनपल्ली गांव के भाजपा नेता मंडोराम की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। बीती रात घर में घुसकर कर वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने भाजपा के लिए काम करने और पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी ली है। मौके से पर्चा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं पर्चा जारी कर भाजपा नेताओं को भाजपा छोड़ने की चेतावनी भी दे चुके हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related