दो बहनों ने की थी एक ही आदमी से शादी, अब दोनों की मिली लाश, गांव वालों ने बताई ये वजह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में दो सगी बहनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है. घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के दादर खार की है. दोनों बहनों की लाश खेत में फसल के बीच पड़ी मिली है.सूचना पाकर नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. नवागढ़ पुलिस ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए और प्राप्त तथ्यों के आधार पर दोनों मृत बहनों के पति राधेश्याम कश्यप सहित 5 लोंगों को हिरासत में ले लिया है.

एक ही व्यक्ति से हुई थी दोनों बहनों की शादी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तेंदुआ गांव की 2 सगी बहनों संतोषी बाई कश्यप और आपी बाई कश्यप की शादी सेमरा निवास राधेश्याम कश्यप हुई थी. गुरुवार को दोनों बहने खेत जाने के लिए निकली थीं, मगर रात तक घर नहीं लौटीं. जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शरू की, लेकिन दोनों को पता नहीं चल पाया. जिसके बाद अगले दिन शुक्रवार की सुबह दोनों सगी बहनों की लाश खेत में फसल के बीच देखी गई.

गांव वालों का दावा, संपत्ति को लेकर गई जान
स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों बहनों का पिछले 10 सालों से संपत्ति को लेकर अपने मायके वालों से विवाद चल रहा था. मायके से उन्होंने बंटवारे के रूप में 1-1 एकड़ खेत लिया था और उस पर खेती भी कर रही थीं. इस कारण उनके मायके से दुश्मनी जैसे हालात बने हुए थे.

पुलिस मृतक बहनों के पति राधे श्याम कश्यप सहित 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकी अभी इस मामले में कोई भी खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस शवों के पोस्टमार्टम के बाद खुलासे की बात कर रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related