DRG के दो जवान सस्पेंड” गाली-गलौज करने के आरोप

Date:

राजनांदगांव। औंधी थाना में पदस्थ डीआरजी के दो जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। आरक्षकों पर शराब के नशे में भाजपा के कार्यकर्ताओं से गाली-गलौज व विवाद करने का आरोप है। इसके बाद भाजपा नेताओं ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर की।  क्यों ना इन छुट्टियों की जाये  की सैर जानकारी के मुताबिक डीआरजी में पदस्थ प्रधान आरक्षक दशरथ उसेंडी और आरक्षक गुलशन उरांव सोमवार शराब के नशे में घूम रहे थे। इसी दौरान उन्होंने औंधी में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं से गाली-गलौज व विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों आरक्षक और आक्रोशित हो गए। रात में ही इसकी शिकायत थाने में की गई। मंगवार सुबह भाजपा नेता राजू टांडिया के साथ कार्यकर्ताओं ने अफसरों से मिलकर मामले की शिकायत की। जिसके बाद एसपी रत्ना सिंह ने प्रधान आरक्षक दशरथ उसेंडी और आरक्षक गुलशन उरांव को सस्पेंड कर दिया है। दोनों को लाइन अटैच भी कर दिया गया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related