जांजगीर के मंदिरों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर। जांजगीर स्थित हनुमान जी के मंदिरों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। जबकि, एक फरार है। बताया जा रहा है कि मंदिर के सामने शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने तोड़फोड़ की थी। घटना के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने देर रात दो मंदिरों में मूर्तियां स्थापित करा दी।दरअसल, नवागढ़ क्षेत्र के मिसदा गांव और शिवरीनारायण के केरा रोड और दुरबा गांव के पास स्थित हनुमान मंदिरों में बुधवार देर रात तोड़फोड़ हुई थी। ताला तोड़कर घुसे असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति तोड़ दी। धर्म ध्वज को भी निकाल कर फेंक दिया था। बाद में पुलिस ने खंडित मूर्ति को पास के ही नहर से बरामद किया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद सामने आए हुलिए के आधार पर साइबर सेल की मदद से आरोपियों केसला निवासी मनीष साहू (19) और संजू पटेल (19) को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, तीसरे आरोपी राजेश साहू को पुलिस तलाश कर रही है। वह अभी तक फरार बताया जा रहा है।

बाइक पर घूम-घूम कर मंदिरों में तोड़फोड़ की

SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया, ‘पूछताछ में पता चला है कि तीनों आरोपी मंदिर के सामने ही बैठकर शराब पी रहे थे। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें मना किया। इस पर नशे और गुस्से की हालत में तीनों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद बाइक से आगे निकले और रास्ते में स्थित अन्य दोनों हनुमान मंदिर में भी तोड़फोड़ कर मूर्तियों को खंडित कर दिया। पुलिस ने मिसदा और केरा रोड स्थित मंदिरों में मूर्तियां स्थापित करा दी हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related