TUTA VILLAGE NO DEMOLITION : तूता में अभी नहीं चलेगा बुलडोजर! NRDA की सफाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TUTA VILLAGE NO DEMOLITION : Bulldozers will not operate in Tuta for now! NRDA clarifies

रायपुर। नकटी विवाद के बीच तूता गांव के लोगों के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। अतिक्रमण हटाने की खबरों के बीच एनआरडीए ने साफ कर दिया है कि फिलहाल किसी भी परिवार को हटाने या मकान तोड़ने की कोई कार्रवाई प्रस्तावित नहीं है।

प्राधिकरण का कहना है कि अभी सिर्फ शिकायतों के आधार पर नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। यानी फिलहाल बुलडोजर नहीं, बल्कि बातचीत और समाधान का रास्ता अपनाया जाएगा।

VAIBHAV SURYAVANSHI : 15 साल में टूटा सचिन का रिकॉर्ड!

एनआरडीए के मुताबिक ग्राम तूता में लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद निरीक्षण कराया गया और संबंधित लोगों को नोटिस भेजे गए। लेकिन मामले को लेकर गांव के प्रतिनिधियों और समाज के पदाधिकारियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मुलाकात की, जिसके बाद सहमति बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है।

अब गांव के सभी पक्षों की बैठक होगी और उसके बाद आम सहमति से कोई समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। प्राधिकरण का दावा है कि उसका मकसद किसी के साथ अन्याय करना नहीं, बल्कि कानून और लोकहित के दायरे में रहकर काम करना है।

एनआरडीए ने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से भी समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की मांग वाले पत्र मिलते रहे हैं, जिसके आधार पर नोटिस जारी किए गए। आगे का हर फैसला संवेदनशीलता और नियमों के तहत लिया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related