ट्रैविस स्कॉट का मुंबई कॉन्सर्ट बना चोरी का अड्डा: 18 लाख के मोबाइल और सोने की चेन गायब, पुलिस जांच जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। ग्रैमी-नॉमिनेटेड अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट के मुंबई में आयोजित हाई-प्रोफाइल कॉन्सर्ट के दौरान चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं। महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित इस मेगा इवेंट में भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने 18 लाख रुपये से अधिक के मोबाइल फोन और सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया।

कॉन्सर्ट के समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में पीड़ित ताड़देव पुलिस स्टेशन पहुंचे और चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि कुल 24 मोबाइल फोन और 12 सोने की चेन चोरी होने की पुष्टि हुई है।

भीड़ का फायदा उठाकर गैंग ने की वारदात

हजारों प्रशंसक स्कॉट के पॉपुलर हिट्स पर थिरक रहे थे, वहीं भीड़भाड़ का फायदा उठाकर बदमाशों के एक ग्रुप ने प्लानिंग के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोरी की वारदातें कॉन्सर्ट के अलग-अलग हिस्सों में की गईं, जिससे अंदेशा है कि यह एक संगठित गैंग का काम है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

ताड़देव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 303(2) और 304 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब कॉन्सर्ट स्थल के एंट्रेंस और एग्ज़िट गेट्स पर लगे CCTV फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर चोरी गए सामान को बरामद किया जा सके।

हाई-प्रोफाइल शो में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

महालक्ष्मी रेसकोर्स में हुए इस बड़े कॉन्सर्ट में सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में चोरी की वारदातें सामने आने से आयोजन की सिक्योरिटी मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों को पकड़ने और चोरी गए मोबाइल व ज्वेलरी को बरामद करने के लिए तेज़ी से कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related