पुलिस विभाग में तबादले…पांच ट्रेनी IPS अधिकारियों को दी गई नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी…राज्य पुलिस सेवा के भी पांच अधिकारियों का तबादला…जाने किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी…देखें पूरी लिस्ट…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़। राज्य शासन द्वारा परीक्षाधिन (IPS) भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है जिसके अनुसार जितेंद्र कुमार यादव को बलौदा बाजार से नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली दुर्ग, पुष्कर शर्मा को जिला रायगढ़ से नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर, योगेश कुमार पटेल राजनांदगांव से नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़, गौरव राम प्रवेश राय को बिलासपुर से नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव,सुश्री रत्ना सिंह को रायपुर से नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर पर पदस्थ किया गया है।

वहीं राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया गया है। आदेश के अनुसार कौशलेंद्र पटेल नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, दुर्ग को नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, दुर्ग। सुरेंद्र साय पैंकरा, नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर को उप पुलिस अधीक्षक अजाक अंबिकापुर, पुष्पेंद्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर को उप पुलिस अधीक्षक जशपुर, चंद्रकांत गवर्नर नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर,लोकेश देवांगन नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को उप पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मानपुर भेजा गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related