TRANSFER BREAKING : 16 IAS अधिकारियों का तबादला, कई को नई जिम्मेदारी

Date:

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अगुवाई में राज्य सरकार ने 16 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल की अधिसूचना राज्य के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने जारी की है।

इन तबादलों में कई वरिष्ठ अधिकारियों को अहम पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो कई को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

राज कृष्ण परुथी मंडी के नए मंडलायुक्त बनाए गए हैं।

ए. शैनामोल को सचिव, प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण, विदेशी असाइनमेंट और लोक शिकायत निवारण विभाग सौंपा गया है।

सी. पॉलरासु को सचिव, सहकारिता, बागवानी और कृषि विभाग नियुक्त किया गया है।

सुदेश कुमार मोकटा को विशेष सचिव (उद्योग) की जिम्मेदारी दी गई है।

दोरजे छेरिंग नेगी सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार बने हैं।

कमल कांत सरोच हिमऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाए गए हैं।

नीरज कुमार को परिवहन विभाग का निदेशक बनाया गया है।

डॉ. निपुण जिंदल अब एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक हैं।

अरिंदम चौधरी को एचपीएमसी (हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम लिमिटेड) का एमडी नियुक्त किया गया है।

गंधर्व राठौर को कार्मिक विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

जानिए IAS ट्रांसफर का प्रोसेस –

IAS अधिकारियों के ट्रांसफर की प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) से शुरू होती है। GAD सचिव एक नोटशीट तैयार कर चीफ सेक्रेटरी को भेजते हैं। वहां से यह नोटशीट मुख्यमंत्री को जाती है और उनकी स्वीकृति के बाद ही ट्रांसफर लिस्ट फाइनल होती है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद आदेश जारी होते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related