CHHATTISGARH : बिजली पर फटे तोखन!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Tokhan burst due to electricity!

बिलासपुर. बिलासपुर में लगातार हो रही बिजली कटौती ने अब सियासी रंग ले लिया है। आमतौर पर शांत और सरल छवि वाले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू इस बार बिजली विभाग के अफसरों पर जमकर बरस पड़े। जनता 12-12 घंटे और कई जगह 24 घंटे तक बिजली संकट झेल रही है, जिससे मंत्री का पारा चढ़ गया।

तोखन साहू ने बिजली विभाग के अफसरों को अपने निवास बुलाया और सीधा सवाल दाग दिया कि आखिर इतनी अव्यवस्था क्यों है? अफसरों ने मरम्मत पर 50 लाख रुपये खर्च होने का हवाला दिया, लेकिन मंत्री ने तुरंत खर्च और मेंटेनेंस का पूरा हिसाब मांग लिया।

CHHATTISGARH : AIIMS में सिस्टम फेल! पूर्व मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

बैठक के दौरान मंत्री ने पूछा कि कहां कितना खर्च हुआ, कौन-कौन से सुधार कार्य किए गए और किन ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड की समस्या है। उन्होंने यह भी कहा कि रोज ट्रांसफार्मर जलने की खबरें आती हैं, लेकिन विभाग ने कभी अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत क्यों नहीं बताई?

मंत्री का कड़ा रुख देखकर बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। कार्यपालन अभियंता बीबी नेताम ने बाहर निकलते ही सभी सर्विस सेंटरों के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक बुला ली। मंत्री ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि शिकायत करने पर जनता के फोन तक नहीं उठाए जा रहे हैं।

तोखन साहू ने साफ चेतावनी दी कि अगर जल्द हालात नहीं सुधरे तो वे सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इस मामले में चर्चा करेंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related