Aaj Ka Rashifal 25 July : इन राशियों के लिए खुशियों से भरे रहेगा दिन, पढ़ें अपना राशिफल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Aaj Ka Rashifal 25 July : हिन्दू पंचांग के अनुसार जुलाई 25, 2025, शुक्रवार को सावन माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है जो सभी राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। मेष राशि के विद्यार्थी वर्ग सफलता मिलेगी। वृषभ को वाहन सुख मिलेगा। मिथुन राशि की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कर्क राशि वालों को परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। सिंह राशि के लिए रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कन्या को प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। तुला के लिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। वृश्चिक के लिए व्यवसाय/कारोबार लाभप्रद रहेगा। आइए जानते हैं ज्योतिष श्याम नारायण व्यास से आज सभी 12 राशियों राशिफल।

राशिफल मेष राशि ( Mesh Rashi)

आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आलस्य त्यागें और अपना उद्देश्य पूरा करने में जी जान लगा दें। निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

राशिफल वृषभ राशि ( Vrishabh Rashi)
सतर्क रहें, हर किसी की बातों में आना बंद करें। अपनों के द्वारा धोखा मिलने से मन दुखी होगा। वाहन सुख मिलेगा। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।

राशिफल मिथुन राशि ( Mithun Rashi)
परिवार के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। संतान के कार्य चिंता व तनाव बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी को अस्वस्थता रहेगी। कार्यसिद्धि से पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आस-पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे।

राशिफल कर्क राशि (Cancer Horoscope )
आपकी मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने से सफल होंगे। मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु भय रहेगा।

राशिफल सिंह राशि (Leo Horoscope )
लंबित कार्य पूरे होंगे। स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शरीर कष्ट बना रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि का राशिफल (Virgo Horoscope )
सही समय पर सही निर्णय लेना आपके हित में रहेगा। संतान के कटु वाक्यों से दुखी होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। कलह से बचें। झंझटों में न पड़ें।

तुला राशि का का राशिफल (Libra Horoscope )
कारोबार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। घूमी हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी मनोनुकूल रहेगी। शरीर कष्ट संभव है।

वृश्चिक राशिफल (Horoscope Scorpio)
माता-पिता द्वारा आपके किए कार्यों की अवहेलना होगी। कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी। व्यवसाय/कारोबार लाभप्रद रहेगा। विदेश जाने के योग हैं।

धनु राशिफल (Horoscope Dhanu Rashi)
धर्म लाभ मिलेगा। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। निर्माण कार्य की बाधा दूर होकर लाभ होगा।

मकर राशि का राशिफल (Horoscope Capricorn)
आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे। संतान के किए कार्यों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षित होंगे। अपरिचितों पर विश्वास हानि पहुंचाएगा।

कुंभ राशि राशिफल (Aquarius Horoscope )
अपने इष्ट बल को मजबूत करें। मेहनत करें, दूसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि का राशिफल (Pisces Horoscope )
आप जो कहते हैं वह करते नहीं, अपने वादों को सही समय पर निभाने का प्रयास करें। व्यवसाय में शत्रु भय बना रहेगा। संपत्ति के कार्य पक्ष में बनेंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIETNAM BOAT ACCIDENT: भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी!

VIETNAM BOAT ACCIDENT: Boat carrying Indian tourists capsizes!     VIETNAM BOAT...

चाय पर चर्चा:”जब पुलिस सिर्फ वर्दी नहीं, भरोसे का दूसरा नाम बन जाए…”

Discussion over tea पत्रकार दीपक तिवारी कबीरधाम जिले की हर चाय...

US-IRAN WAR: डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को धमकी! 

US-Iran War: Donald Trump threatens Iran!       US-IRAN WAR: अमेरिकी राष्ट्रपति...